ब्रेकिंग
Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा...
खेल

India vs New Zealand XI: टेस्ट सीरीज में रिषभ पंत को मिलेगी विकेटकीपिंग, कप्तान ने दिए संकेत

नई दिल्ली। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना है। वनडे सीरीज में मिला करारी शिकस्त के बाद अब भारतीय टीम दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में विकेटकीपर रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। कप्तान विराट कोहली ने ऐसे संकेत दिए हैं कि टेस्ट सीरीज में पंत विकेटकीपिंग कर सकते हैँ।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे का अंत टेस्ट सीरीज के साथ करेगी और टेस्ट की नंबर एक टीम जीत के साथ अपनी बादशाहत साबित करना चाहेगी। शुक्रवार से भारतीय टीम न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में उतरी। पहले दिन भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत को बल्लेबाजी का मौका दिया गया जबकि दूसरे दिन वो विकेट के पीछे नजर आए। हालांकि रिद्धिमान साहा भी विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला लेकिन पहले मौका पंत को दिया गया।

रिषभ पंत ने पकड़े तीन कैच

न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कप्तान विराट कोहली ने बतौर विकेटकीपर रिषभ पंत को भरोसा जताया। उनके बल्लेबाजी के लिए रिद्धिमान साहा से पहले भेजा गया जबकि विकेटकीपिंग करने का मौका भी पहले पंत को दिया गया। दूसरे दिन विकेट के पीछे पंत काफी चुस्त नजर आए और तीन कैच भी पकड़े। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विल यंग, उमेश यादव की गेंद पर रचित रवींद्र और मोहम्मद शमी की गेंद पर पंत ने टिम सेईफर्ट की कैच पकड़ा।

टी20 और वनडे में पंत को नहीं मिला मौका 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में और फिर इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। उनकी जगह कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान पर उतारा। अब प्रैक्टिस मैच में पंत को साहा पर तरजीह दी गई जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि टेस्ट सीरीज में वो ही विकेटकीपिंग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button