ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
खेल

शाहिद आफरीदी बने 5वीं बच्ची के पिता, बेटियों के साथ शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के घर नन्हा मेहमान आया है। आफरीदी पांचवी बच्ची के पिता बने और इस बात की जानकारी उन्होंने अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया के जरिए दी। शुक्रवार को उन्होंने अपनी पांचों बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खुशखबरी को साझा किया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी पांचवीं बार पिता बने हैं। शुक्रवार को पिता बनने की खुशी आफरीदी ने दुनिया में उनके तमाम चाहने वालों के साथ साझा की। अपने आधिकारिक ट्वीट आकाउंट पर उन्होंने पांचों बेटियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। आफरीदी ने लिखा कि वो पहले ही चार प्यारी बेटियों पिता हैं और अब उपरवाले ने इनको पांचवीं बेटी से नवाजा है।

आफरीदी ने मां के परिवार से रिश्ते में बहन लगने वाली नादिया के साथ शादी की थी। पूर्व ऑलराउंडर अब पांच बेटियों के पिता बन गए हैं। आफरीदी की चार प्यारी बेटियों के नाम अक्शा, अनशा, अजवा और असमारा है। शुक्रवार को जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है उसमें वो अपनी सबसे छोटी बेटी को गोल में लेकर खड़े हैं जबकि बाकि चार बेटियां उनके दोनों तरफ खड़ी नजर आ रही हैं।

Shahid Afridi

@SAfridiOfficial

The Almighty’s infinite blessings & mercy are upon me…already having been granted 4 wonderful daughters I have now been blessed with a 5th, Alhamdulillah. Sharing this good news with my well-wishers…

Twitter पर छबि देखें
14.6 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, उपर वाली की मुझपर बेशुमार कृपा और दया है। मुझे पहले ही उन्होंने चार प्यारी की बेटियां को नवाजा है और अब मैं पांचवीं बेटी का पिता बना हूं। अपनी यह खुशी की खबर मैं सभी शुभचिंतक और चाहने वालों के साथ साझा कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button