ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
खेल

India vs New Zealand XI: भारतीय तेज गेंदबाजों ने चटकाए 9 विकेट, न्यूजीलैंड XI की टीम 235 पर ढेर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में शानदार वापसी की है। पहले दिन 263 रन पर ऑलआउट होने के बाद दूसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान को 235 पर ढेर कर 28 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के दम पर 28 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और नवदीप सैनी ने मिलकर 9 विकेट चटकाए। वहीं स्पिनर आर अश्विन को एक विकेट मिला। दूसरे दिन न्यूजीलैंड इलेवन की टीम भारत के शानदार गेंदबाजी के आगे 235 रन पर सिमट गई।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने झटके 9 विकेट

न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। शमी, बुमराह, उमेश और सैनी की चौकड़ी ने साथ मिलकर कुल 9 विकेट हासिल किए। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए जबकि बुमराह, यादव और सैनी ने दो-दो विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड इलेवन की तरफ से हेनरी कूपर ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए जबकि कप्तान डेरेल मिचेल ने 32 रन की पारी खेली।

भारत की पहली पारी

पहली पारी में भारतीय टीम महज 263 रन ही बना पाई थी। हनुमा विहारी ने 101 रन बनाए थे जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 93 रन की पारी खेली। भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले वापस लौटे तो वहीं मयंक अग्रवाल महज 1 रन ही बना पाए। टेस्ट सीरीज में ओपनिंग की दावेदार रखने वाले शुभमन गिल शून्य पर आउट होकर वापस लौटे। लंबे समय बात मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे रिषभ पंत सिर्फ 7 रन ही बना पाए जबकि दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button