ब्रेकिंग
धूरी के गुरु तेग बहादुर नगर में संदिग्ध हालात में मिले महिला और युवक के शव, इलाके में फैली सनसनी डेरा ब्यास में 21 और 22 नवंबर को विशेष भंडारे का आयोजन, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों करेंगे सत्संग और द... पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक घनी धुंध और ठंड बढ़ने का अलर्ट शादी के सीजन में ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, जालंधर में सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिराव... गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुग्राम में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दलों के करतबों औ... फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लिंकिट से मंगवाया सीलिंग फैन तो पैकेट खोलने ... हरियाणा के सिरसा में वाहन पार्किंग निर्माण में कथित धांधली का मामला आया सामने, कांग्रेस विधायक गोकुल... हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर बदलने वाले अनिल विज के कार्यकाल को किया गया याद, पूर्व निजी सचि... चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नई पहल, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और बीप... हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत, छठे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते...
मध्यप्रदेश

रीवा की लालगांव चौकी से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर दो बदमाश फरार, मचा हड़कंप..

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में आने वाली लालगांव चौकी से मंगलवार की रात पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से दो संदेही हथकड़ी खोलकर भाग गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस अभी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी से मंगलवार की रात को बदमाश फरार हो गए, दोनों ही आरोपियों के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। हथकड़ी खोलकर यह दोनों बदमाश चौकी के अंदर से फरार हो गए। एक संदेही को बाइक चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था और उम्मीद थी कि पुलिस कार्रवाई करेगी लेकिन पुलिस की हथकड़ी और कानून इन को संभाल नहीं पाया और वह फरार हो गए और दूसरा आरोपी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चौकी लाया गया था और वो भी फरार हो गया।

इस पूरे मामले पर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश जारी है ,एसडीओपी से जांच रिपोर्ट मंगाई है, लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button