ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

कर्नाटक में तीन कश्‍मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का केस, देशविरोधी नारे लगाने का आरोप

हुबली। कर्नाटक के हुबली शहर में स्थित एक निजी इंज‍ीनियरिंग कॉलेज में कथि‍त रूप से पाकिस्‍तान समर्थित नारे लगाने पर तीन कश्‍मीरी छात्रों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। हुबली के पुलिस कमिश्‍नर रामास्‍वामी दिलीप ने बताया कि पाकिस्तान समर्थक और आजादी के नारे लगाने की शिकायतों को लेकर तीनों संदिग्धों से उनके कॉलेज के छात्रावास में पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि तीनों छात्रों ने पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरू से 410 किलोमीटर उत्‍तर पश्चिम में स्थित हुबली की घटना के आरोप‍ियों की पहचान आमिर, बासित और तालिब के तौर हुई है। तीनों आरोपी कश्‍मीर के शोपियां जिले के रहने वाले हैं। केएलई इंजीनियरिंग कॉलेज (KLES Institute of Technology) में अध्ययनरत तीनों छात्रों के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में आइपीसी की धारा 124 के तहत केस दर्ज किया गया है। आइपीसी की यह धारा स्‍टेट के खिलाफ अपराध से जुड़ी है।

कॉलेज के प्रिंसिपल बसवराज अनामी (Basavraj Anami) ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि प्रथम वर्ष के इन छात्रों को केंद्र सरकार के कोटे के तहत दाखिला मिला था। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना उस वक्‍त हुई जब शुक्रवार को कॉलेज में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। पुलिस की ओर से दर्ज एफआइआर के मुताबिक, कार्यक्रम में भाग लेने के बजाए तीनों छात्र होस्‍टल में पाकिस्‍तान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए वीडियो बना रहे थे।

शिकायत में कहा गया है कि प्र‍िंसिपल को इस वाकये का पता उस वक्‍त चला जब शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आरोपियों ने खुद घटना का वीडियो अपने मित्रों के ह्वाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और कॉलेज ने आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है। हुबली के रहने वाले राज्‍य के उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) ने इस घटना पर कहा कि सरकार देश विरोधी ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्‍त नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button