ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मध्यप्रदेश

इंदौर में राजवाड़ा, सराफा, जेल रोड और आसपास के दुकानदारों को देना होगा पार्किंग चार्ज

इंदौर। इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित राजवाड़ा, सराफा, जेल रोड और आसपास के बाजारों में दुकानदारों के वाहन पार्किंग में ही पार्क होंगे। दोपहिया के लिए 300 और चार पहिया वाहन के लिए 1400 रुपये मासिक पार्किंग शुल्क दुकानदार को देना होगा। एक सप्ताह में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें नगर निगम के मल्टीलेवल व अन्य पार्किंग स्थलों पर पार्किंग करने को लेकर चर्चा की गई।

सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठा

सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है। बैठक में सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी व्यापारियों ने उठाया। जेल रोड एसोसिएशन के राजकुमार शर्मा ने कहा कि पार्किंग का अत्यधिक शुल्क व्यापारी और कर्मचारी वहन नहीं कर पाएंगे।

तीन साल से कब्जेधारियों से हो रहा संघर्ष

इस पर मूल्य कम करना तय किया गया। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि विगत तीन वर्षों से सड़क कब्जेधारियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। रिमूव्हल कार्रवाई के चार दिन बाद फिर वही स्थिति निर्मित हो जाती है।

इस व्यवस्था का स्थायी निदान होने के बाद ही यातायात प्रबंधन का मिशन आगे बढ़ सकता है। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा तथा अपर आयुक्त एनएन पांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पार्किंग स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कलेक्टर आशीष सिंह ने पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उक्त व्यवस्था के लिए अपर आयुक्त नगर निगम एनएन पांडे को नोडल अधिकारी बनाया है।

Related Articles

Back to top button