ब्रेकिंग
Indore-Ujjain Medical Corridor: इंदौर-उज्जैन के बीच बनेगा देश का बड़ा मेडिकल टूरिज्म कॉरिडोर, 2000 क... Janakpuri School Rape: जनकपुरी स्कूल रेप केस में महिला टीचर गिरफ्तार, 3 साल की मासूम से हुई थी दरिंद... UP Crime News: मुरादाबाद में खौफनाक वारदात, महज 300 रुपये के लिए ट्रक चालक ने की मैकेनिक की हत्या Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो...
मध्यप्रदेश

अस्तपाल के बाथरूम में बच्ची से रेप की कोशिश, पत्नी की डिलीवरी कराने आया युवक बना दरिंदा; लोगों ने पकड़कर पीटा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल में एक नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश की गई. हॉस्पिटल के बाथरूम में नाबालिग बच्ची से रात दो बजे बलात्कार करने का प्रयास किया गया. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की. बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश करने वाले आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे. लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबकि आरोपी 8 से 10 साल की बच्ची को उठाकर हॉस्पिटल के बाथरूम में ले गए थे.

ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल में मरीज के साथ आई एक नाबालिग बच्ची को आरोपी ने पकड़ा. बच्ची की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक रोशन दान से कूदकर भागा. वहीं कुछ देर बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया.

पिता को देने जा रही थी चादर

पुलिस के मुताबिक बच्ची की दादी हॉस्पिटल में भर्ती थीं. बच्ची पिताजी के साथ हॉस्पिटल आई हुई थी. रात को बच्ची अपने पिता को ओढ़ने के लिए चादर देने बाहर जा रही थी. उसी दौरान आरोपी द्वारा यह घटना की गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सुरेश वर्मा है जो जिले के सुठालिया का रहने वाला है. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा गया.

शौचालय में हाथ पकड़ की जबरदस्ती

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के साथ आरोपी ने शौचालय में हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की. अचानक से शौचालय में आए युवक को देख बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका गला दबाने की कोशिश की. इसी बीच शोर सुनकर अन्य मरीजों के परिजन भी वहां पहुंचे तो आरोपी भागकर छिप गया. लोगों ने हॉस्पिटल आरोपी की तलाश शुरू कर दी. नाराज लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर कुटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया.

हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी

लोगों ने कहा कि ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल में सुरक्षा के नाम पर कागजी खानापूर्ति कर शासन को चूना लगाया जा रहा है. हॉस्पिटल के ज्यादातर सीसीटीवी बंद रहते हैं. वहीं सुरक्षा कर्मी भी अपने मुख्य काम को छोड़ कर केवल औपचारिकता पूरी करने आते हैं. वहीं बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर सुरक्षा गार्ड ने रात को ही डायल १०० को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था.

Related Articles

Back to top button