ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में पान मसाला और सिगरेट चुराने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ा ,पूछताछ में हुए कई खुलासे..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पान मसाला और सिगरेट चुराने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है और जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने कई वारदातों का खुलासा किया है, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह कई बार जेल भी जा चुके हैं लेकिन जेल से वापस आने के बाद चोरी करने लगते हैं। जबलपुर की गढ़ा थाना पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों रुपए के पान मसाला और सिगरेट भी जब्त की गई है। चोर गैंग कई दुकानों का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देती है। आपको बता दें कि अलग-अलग क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसके बाद पुलिस को जांच में पता चला कि चोर पान मसाला सिगरेट की दुकान को ही निशाना बनाते हैं।

24 अगस्त की रात शाही नाका के पास रहने वाले पुष्प कुमार जैन की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था और डेढ़ लाख का पान मसाला और सिगरेट चोर ले गए थे। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें चोर नजर आए गढ़ा थाना पुलिस ने पांच बदमाशों से डेढ़ लाख की महंगी सिगरेट और पान मसाला बरामद कर लिया है।

यह लोग गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे और पान मसाला और सिगरेट की ही चोरी करते थे, चोरों का कहना है कि पान मसाला और सिगरेट आसानी से बिक जाता है और व्यापारी भी ज्यादा पूछताछ नहीं करते, चोरों ने बताया कि सोने चांदी के जेवर बेचने के लिए बाजार में काफी परेशानी आती है लेकिन पान मसाला और सिगरेट चोरी करने का रास्ता इसलिए अपनाया क्योंकि यह आसानी से बिक जाता है।

Related Articles

Back to top button