ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
मध्यप्रदेश

कटनी में पीड़ित दादी – पोते के साथ 4 घंटे तक थाने में बैठे रहे जीतू पटवारी, कहा – न्याय दिलाने सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे…

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जीआरपी कांड में पीड़िता को न्याय दिलाने कटनी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगभग 4 घंटे रंगनाथ थाने में बैठे रहे, उसके बाद FIR दर्ज करवा ही दी। FIR दर्ज होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने मोहन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वे भाजपा की नोकरी करना बंद करें। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि विवेक तंखा से उनकी बात हुई है, उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का अश्वान दिया है।

इन दौरान उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया दरअसल कटनी जीआरपी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस में टीआई अरुणा एक महिला और नाबालिग को अपने ही चेम्बर में बेरहमी से पीटती दिखाई दे रही हैं। उनके बाद कुछ पुलिसकर्मी भी दोनों को जमकर पीट रहे थे। मामले को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को शाम को 5 बजे कटनी पहुंचे और पीड़िता और उसके पोते से मिलने उनके घर पहुंच गए।

इस घटना की सारी जानकारी लेने के बाद जीतू पटवारी दोनों को लेकर रंगनाथ थाना पहुंचे और जीआरपी थाना प्रभारी और सह कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने की बात कही। लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। लेकिन जीतू पटवारी FIR कराने पर अड़ गए, लगभग 4 घण्टे थाने में डेरा जमाने के बाद अंततः एडिशनल एसपी सन्तोष डेहरिया रंगनाथ थाने पहुंचे, उनसे चर्चा के बाद जीरो कायमी की गई।

Related Articles

Back to top button