ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

कर्नाटक में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में छात्रा गिरफ्तार

बेंगलुरुः बेंगलुरु के फ्रीडम पाकर् में नागरिका संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को एक छात्रा को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि अमूल्या नाम की छात्र ने माइक लिया और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

ओवैसी यहां सीएए के विरोध में आयोजित प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा, ‘ न मैं और न ही धरने के आयोजक (हिंदू मुस्लिम सिख इसाई संघ) इस बात से सहमत है। हमें नहीं पता उसने क्या कहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता हूं कि प्रदर्शनों के आयोजककर्ता क्यों इस तरह से लोगों को आने देते हैं। हमारी लड़ाई पूरी तरह से देश को बचाने के लिए हैं। ” उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के नारे लगाए गए, तो वह किसी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे।

वहीं बेंगलुरु महानगर पालिका के पार्षद इमरात पाशा ने कहा कि वह अमूल्या के विचारों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस लड़की को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया था। वह बिन बुलाए यहां आई थी। हम पुलिस से उसके खिलाफ कारर्वाई करने के लिए अपील करेंगे। ” पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रा के खिलाफ धारा 124 ए तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button