ब्रेकिंग
लुधियाना में खाकी का खौफ खत्म! CP दफ्तर के पास से चीमा चौक तक होटलों में चल रहा जुए का सिंडिकेट नवांशहर में स्पॉउस वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 8.70 लाख की ठगी! आरोपी ट्रैवल एजेंट पर एफआईआर द... पंजाब में मानसून का महा-अलर्ट! 2 अगस्त तक लगातार मूसलाधार बारिश का अनुमान; कई जिलों में येलो और ऑरें... जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना ह... कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी! दुकान से 2 किलो चांदी चोरी करने वाला कारीगर और खरीदार गिरफ्तार, स... कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों का जोरदार हंगामा! इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉ... हरियाणा में 3 अगस्त तक आफत की बारिश! IMD ने जारी किया तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा: 'फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा का नया जुमला', Gen-Z और देश के युवाओं की अहि... कैथल में धान की फसल पर 'फिजी वायरस' का खतरनाक हमला! 1,500 एकड़ फसल तबाह, बौने रह गए पौधे कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकीं भारतीय सेना की मुक्केबाज साक्षी चौधरी, 51 किग्रा वर्ग में जीत के साथ रचा इ...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: नासिक में अभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला, दो अग्नीवीरों की गई जान

महाराष्ट्र के नासिक में दो अग्निवीर दर्दनाक हादसे में शहीद हो गए. भारतीय सेना के दोनों अग्निवीर हैदराबाद से नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे. प्रशिक्षण के दौरान ये हादसा हुआ है. दरअसल फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप का एक गोला अग्निवीर के हाथ में ही फट गया. सेना ने दुर्घटना के कारण का सही पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं.

दरअसल, अग्निवीर के प्रशिक्षण का कार्यक्रम में नासिक के देवलाली में स्थित आर्टिलरी स्कूल में चल रहा है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग-अलग जिलों के अग्निवीर पहुंचे हैं. वहीं हैदराबाद से पहुंचे अग्निवीरों में से दो प्रशिक्षण के दौरान दर्दनाक हादसे में शहीद हो गए. फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीर के हाथ में तोप गोला फट ने से ये दर्दनाक हादसा हो गया.

भारतीय सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दो अग्निवीर शहीद हो गए हैं. दोनों अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्टिलरी स्कूल में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे. वहीं सेना के अधिकारियों ने दो अग्निवीरों के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हम इस हादसे के कारणों का सही पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

Related Articles

Back to top button