ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

LIVE: राष्ट्रपति भवन के बाद राजघाट पहुंचे ट्रंप, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और साथ ही 21 तोपों की सलामी भी दी गई। राष्ट्रपति भवन के बाद ट्रंप राजगट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजिल अर्पित की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद मौजूद रहे

राजघाट के बाद ट्रंप हैदराबाद हाउस के लिए रवाना हो गए। हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को विस्तृत बातचीत होगी। दोनों नेता भारत-अमेरिका रिश्तों में वैश्विक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा भी करेंगे।

पीएम मोदी ने वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए दोपहर के लंच का आयोजन किया है। यहां दोनों शीर्ष नेता साथ में लंच करेंगे। समझौतों के करार के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इसके बाद ट्रंप CEO राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास भी आएंगे। इसमें उद्योग प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन भी शामिल हो सकता है। शाम 7.30 बजे ट्रंप राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और रात्रिभोज में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है। डिनर के बाद ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

दिल्ली के स्कूल में ‘खुशहाली पाठ्यक्रम’ देखने जाएंगी मेलानिया ट्रंप
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक स्कूल में आज छात्रों से बातचीत करेंगी और ‘खुशहाली पाठ्यक्रम’ के तहत विभिन्न गतिविधियों को देखेंगी। स्कूल जाने वाले सभी मार्गों पर किलाबंदी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई है। सूत्रों के अनुसार मेलानिया दोपहर में दक्षिण दिल्ली के स्कूल में पहुंचेंगी और वहां करीब एक घंटा बिताएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके स्कूल का दौरा करने, विभिन्न कक्षाओं में जाने, छात्रों के साथ बातचीत करने और ‘खुशहाली पाठ्यक्रम’ के तहत विभिन्न गतिविधियों को देखने का कार्यक्रम है।

बता दें कि सोमवार को ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, पुत्री इवांका, दामाद जारेड कुश्नर और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे। ट्रंप के सम्मान में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम ‘मोटेरा स्टेडियम’ में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी आगरा में ताजमहल देखने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button