ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होंगे चुनाव, अधिसूचना जारी

सत्रह राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 26 मार्च को होगा। चुनाव आयोग की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन सत्रह राज्यों से चुने गए राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इनमें उपसभापति हरिवंश, मोतीलाल वोरा, रामदास आठवले , दिग्विजय सिंह, डॉ संजय सिंह, कुमारी शैलजा, विजय गोयल, प्रेमचंद गुप्ता, तिरुचि शिवा आदि प्रमुख हैं।

आयोग के अनुसार चुनाव की अधिसूचना छह मार्च को जारी होगी तथा 13 मार्च को नामांकन, 16 को नामंकन पत्रों की जांच और 18 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से चुने गए सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे जबकि आंध्रप्रदेश, तेलंगना, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्यप्रदेश और हिमाचल के संदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल और मेघालय के सदस्यों का कार्यकाल 12 अप्रैल को समाप्त होगा ।

महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, आंध्र प्रदेश की चार, तेलंगाना की दो, असम की तीन, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की दो, गुजरात की चार, हरियाणा की दो, हिमाचल की एक, झारखंड की दो, मध्य प्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, राजस्थान की तीन और मेघायल की एक राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button