ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
मध्यप्रदेश

33 करोड़ देवी देवताओं की तस्वीरें पटाखा निर्माताओं को उपलब्ध करवा दें… हिंदू संगठनों से परेशान पटाखा विक्रेताओं ने दी सलाह

इंदौर: एक तरफ लोगों में दीपावली को लेकर लोगों में ख़ासा उत्साह है तो वही पटाखा विक्रेता इन दिनों दहशत में है। दरअसल बजरंग दल सहित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पटाखे की दुकान पर पहुंचकर दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ता पूरी दुकान की तलाशी ले रहे हैं और ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि किसी पटाखे पर देवी देवताओं की तस्वीर तो नहीं लगी है।

दुकानदारों का आरोप है कि इस दौराव वे पूरा सामान दुकान में फैला देते हैं, कार्यकर्ताओं की इस करतूत से व्यापारी परेशान हो चुके हैं और उन्होंने प्रशासन और हिंदू संगठन से मांग की है कि वे 33 करोड़ देवी देवताओं की तस्वीर पटाखा निर्माताओं को उपलब्ध करा दें ताकि वे पटाखा का निर्माण करते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा व्यापारियों ने प्रशासन से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उन्हें व्यवसाय में हो रही परेशानी से मुक्ति मिल सके।

Related Articles

Back to top button