ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
देश

BCCI में परिवारवाद हावी, फैंस बोले- राजा का बेटा ही राजा बनता है

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को 33 महीने के लंबे अंतराल बाद अपने नए पदाधिकारी मिल गए, जिसमें कुछ अहम पदों पर केंद्रीय मंत्रियों के रिश्तेदारों की ताजपोशी हुई है। बीसीसीआई के बुधवार को हुए चुनावों में आधिकारिक तौर पर पूर्व कप्तान गांगुली को अध्यश्र पद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया है। अरूण धूमल को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है जो बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई हैं।

अमित शाह के बेटे और अनुराग ठाकुर के भाई के बोर्ड के नए पदाधिकारी बनते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि अभी भी राजा का बेटा ही राजा बनता है। कुछ यूजर्स ने इस फैसले को सही तो किसी ने इसकी आलोचना की है।

गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव भी रह चुके है शाह के बेटे
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। पेशे से इंजीनियर जय 31 साल के हैं और बोर्ड की प्रशासनिक टीम का हिस्सा बनने वाले सबसे युवा पदाधिकारी भी हैं। जय को मई 2009 में बोर्ड का कार्यकारी सदस्य चुना गया था जिसके बाद सितंबर 2013 में वह जीसीए के संयुक्त सचिव चुने गए थे।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य रहे हैं अनुराग ठाकुर के भाई
वहीं ठाकुर के छोटे भाई अरूण हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य रहे हैं जिन्हें गत माह राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया था। 44 साल के अरूण के पास क्रिकेट प्रशासन में तीन वर्ष का अनुभव है, वह एचपीसीए में 2012 से 2015 के बीच उपाध्यक्ष रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button