ब्रेकिंग
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय... Giridih News: ट्राई साइकिल के लिए रेंगकर दफ्तर पहुंचा दिव्यांग; कागजी खानापूर्ति में फंसी जगदीश की उ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में किशोरों का टीकाकरण, दोपहर एक बजे तक 10 हजार बच्‍चों को लगी वैक्‍सीन

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर बालक-बालिकाओं को वैक्सीन लगाने के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। दोपहर एक बजे तक जबलपुर में 10 हजार बच्‍चों ने वैक्‍सीन लगवा ली थी। इस दौरान बच्‍चे काफी उत्‍साहित नजर आए।

पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल, जबलपुर में 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्रों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था। वैक्सीन लगवा चुके शाला के कक्षा 11 वीं के छात्र अरमान चक्रवर्ती ने बताया कि वैक्सीन लगाने की बच्चों की बारी आने का उन्हें काफी लंबे समय से इंतजार था। अरमान ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद वो अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं । अब ऑफ लाइन क्लास अटेंड कर पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे। ऑनलाइन क्लास में उनके बहुत से डाउट क्लियर नहीं हो पाते थे। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने पंद्रह से अठारह वर्ष के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के सोमवार से शुरू हुये अभियान का पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल पहुँचकर जायजा लिया । इस मौके पर उन्होंने जहां वैक्सीन लगवाने अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे बच्चों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया वहीं वैक्सीन लगवा चुके बच्चों से भी कहा कि वे अपने आसपास के बच्चों को भी वैक्सीन लगवाने प्रेरित करें।

महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की कक्षा 12 वीं की छात्रा दीपांशी पटेल ने बताया कि वैक्सीन लगवाने बाद कोरोना के कारण पढ़ाई में आ रही रुकावट अब दूर हो जायेगी । दीपांशी ने कहा कि वैक्सीन लगाते समय उसको बिल्कुल भी डर नहीं लगा बल्कि अब कोरोना वायरस से अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही है । उसे इस बात की ज्यादा खुशी है कि वैक्सीन लग जाने के बाद बिना किसी भय के स्कूल जा सकेगी और पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी।

Related Articles

Back to top button