ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में बेवस ऊर्जा मंत्री ने सीवर खुद साफ किया, निगम सुधरने तैयार नहीं

ग्वालियर। ग्वालियर नगरनिगम व उसके कर्मचारी व अधिकारी सफाई को लेकर सुधरने को तैयार नहीं है। यहां तक कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी नगरनिगम के सामने बेवस नजर आ रहे हैं। सोमवार को वे वार्ड क्रमांक सात में सीवर साफ करते नजर आए। क्योंकि वार्ड क्रमांक सात में सीवर जाम था और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर दौरा करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने उनसे सफाई को लेकर शिकायत की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने नगरनिगम के अफसरों व कर्मचारियाें को तो बुलाया ही। लेकिन उससे पहले वे ही फावड़ा लेकर सीवर चेंबर को साफ करने में जुट गए। इससे पहले पहले दो दिन पूर्व अपने समर्थक पार्षद की न सुने जाने पर वे नाले की सफाई करने के लिए उतरे थे। तब उन्होंने कहा था कि ऐसे सफाई नहीं होगी, स्वयं ही करनी होगी। हालांकि बाद में नगरनिगम ने जेडओ को निलंबित कर दिया था।

नगरनिगम के अफसरों को लगाई फटकार

ऊर्जा मंत्री प्रद्यम्न सिंह तोमर ने मौके पर नगरनिगम अफसरों को मौके पर बुलाया और सफाई न होने पर फटकार लगाई। हालांकि अफसरों का कहना था कि वे लगातार सफाई कराते हैं। कहीं कहीं ही इस तरह की समस्या हो जाती है। हालांकि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में गंदगी नहीं मिलना चाहिए।

लोगों से की कचरा गाड़ी में कचरा डालने की अपील

भ्रमण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने वार्ड के लोगाें से अपील की कि वे वार्ड में कचरा लेने के लिए आने वाली गाड़ी में ही कचरा फेंकें। सड़क पर कचरा न डाले।

Related Articles

Back to top button