ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
मध्यप्रदेश

प्रत्येक पौधे का क्यूआर कोड … ग्रीन कटनी ऐप से मिलेगी पौधे की अद्यतन उत्तर जीविता की जानकारी

 कटनी। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित कराने, प्रॉपर मॉनिटरिंग और पौधे के विषय में आवश्यक जानकारी के लिए “ग्रीन कटनी” एप का नवाचार किया है। ऐसा अद्वितीय नवाचार प्रदेश स्तर पर संभवत पहली बार होगा।

प्रत्येक पौधे का क्यूआर कोड जनरेट होगा

जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि प्रत्येक पौधे का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाकर क्यूआर कोड जनरेट किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही लगाए गए पौधे से संबंधित पौधे की प्रजाति, लगाए जाने की तिथि, किसने लगाया एवं अन्य गुणों और विशेषताओं की जानकारी मिल सकेगी।

कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से शुरुआत

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिले की कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से ग्रीन कटनी ऐप की शुरुआत की जा रही है और आवश्यकता अनुसार इसका निरंतर अपडेशन किया जाएगा।

सचिव और रोजगार सहायकों को डेमो कर प्रक्रिया की जानकारी

इस संबंध में कुछ ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों को डेमो कर प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

प्रत्येक पौधे का प्रत्येक वर्ष पोर्टल पर अपडेशन किया जाएगा

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रत्येक पौधे का प्रत्येक वर्ष पोर्टल पर अपडेशन किया जाएगा। इससे पौधे की वस्तुस्थिति की फोटो एवं अन्य जानकारी मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button