ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
मध्यप्रदेश

खंडवा में पलक झपकते ही कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुआ लड़का

खंडवा। इंदौर के रहने वाले पेस्टीसाइड कंपनी के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है। मैनेजर के चालक ने जलेबी चौक पर कार खड़ी कर दुकान में मोबाइल की केबल लेने गया, इतने में एक नाबालिग कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में एक लाख से अधिक रुपये और लैपटाप भी था।

मैनेजर सजल कुमार माइती की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित स्थान के सीसीटीवी फुटेज जांचे, जिसमें एक नाबालिग बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

दुकानों से लिया था पेमेंट

फरियादी सजल कुमार ने बताया कि वह चेन्नई की पेस्टीसाइड कंपनी में रिजनल मैनेजर के पद पर हूं। सोमवार रात को अपने एक साथी और चालक के साथ खंडवा में कृषि दुकानों पर कंपनी के काम से आया था। इंदौर से हरसूद होते हुए आया और छनेरा में एक पार्टी से एक लाख 20 हजार रुपये का पेमेंट लिया था। जिसे बैंक में जमा कराना था।

मैनेजर कृषि दुकान पर था, चालक ने कार का गेट खुला छोड़ा

मैनजेर सजल कुमार के अनुसार वे मंगलवार सुबह करीब 10.30 शहर के नगर नगर स्थित एक दुकान पर गए थे। इसके बाद जलेबी चौक में एक कृषि दुकान पर पार्टी से मिलना था। कृषि दुकान पर गया और चालक महेश कार में था।

इस दौरान महेश भी मोबाइल की केबल लेने कार से कुछ ही दूर स्थित एक मोबाइल दुकान पर गया।मोबाइल की दुकान पास में ही थी, इसलिए चालक ने कार का गेट खुला छोड़ दिया। जब कार में वापस आया तो देखा बैग गायब था। बैग में कंपनी का लैपटाप, एटीएम कार्ड और एक लाख 20 हजार रुपये कैश था।

फुटेज में दिखाई दिया 13-14 साल का नाबालिग

सीसीटीवी फुटेज में एक 13 से 14 वर्षीय बालक कार से बैग उठाकर भवानी माता रोड की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया। शहर में दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी है। इससे पहले बैंक में रुपये जमा कराने गए एक व्यक्ति के बैग को ब्लेड मारकर एक महिला कैश निकालकर ले गई थी।

Related Articles

Back to top button