ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

दिल्ली हिंसा में चौतरफा घिरे AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर गिरी गाज, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

दिल्ली हिंसा और IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के कथित आरोपी ताहिर हुसैन पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ताहिर हुसैन जांच पूरी होने तक पार्टी से बाहर रहेंगे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शर्मा के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने किया मकान सील
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताहिर हुसैन के खजूरी इलाके में स्थित घर को सील कर दिया है। ताहिर हुसैन के घर के छत पर पत्थर, गुलेल और पेट्रोल बम मिला था। आरोप है कि यहां से भी पत्थरबाजी की गई थी। AAP पार्षद के घर की छत पर पत्थरों और पेट्रोल बम से भरी टोकरियां इधर-उधर बिखरी पड़ी मिलीं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ उपद्रवी एक मकान की छत से पत्थर और पेट्रोल बम नीचे बरसा रहे हैं। बताया जाता है कि जिस मकान की छत से हमला किया गया वो मकान मुस्तफाबाद विधानसभा में नेहरू विहार वार्ड से AAP के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन का है।

हुसैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा, ‘‘मुझे खबरों से पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या का इल्जाम मुझ पर लगाया जा रहा है। ये झूठे और निराधार आरोप हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेरा परिवार और मैं पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को ही अपने घर से चले गए थे।” हुसैन ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे निशाना बनाना गलत है। इससे मेरा और मेरे परिवार का कुछ लेना-देना नहीं है।”

हुसैन ने ये टिप्पणियां एक वीडियो में कीं जिसे आप के सोशल मीडिया प्रमुख अंकित लाल ने साझा किया। आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है कि हिंसा फैलाने में लिप्त हर किसी को सख्त से सख्त दंड दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले पर हुसैन ने अपना बयान दिया है।

केजरीवाल बोले- आप का है तो डबल सजा दो
वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर कहा कि कोई भी दंगाई, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यदि दंगों में शामिल लोगों का संबंध आम आदमी पार्टी से पाया जाता है तो उन्हें दोगुनी सजा दीजिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button