ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

Haryana Budget 2020: दोपहर 12 बजे पेश होगा बजट, किसानों को मिल सकती है सौगातें

चंडीगढ़(धरणी)-  हरियाणा सरकार आज  राज्य का बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे बजट पेश करेंगे। इस बजट पर 2 और 3 मार्च को चर्चा होगी और सीएम 3 मार्च को सवालों के जवाब देंगे। माना जा रहा है कि इस बार खट्टर सरकार का बजट किसानों को लुभाने वाला हो सकता है। यह बजट किसान और खेती पर ही केंद्रित रह सकता है, ताकि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जा सके।

बजट में किसानों के लिए भविष्य में कुछ नई योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है। गुरुवार को सत्र की शुरुआत के पहले बिजनेस एडवायजरी कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में बजट सत्र की अवधि निर्धारित की गई। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सदन में यह जानकारी दी थी।

हरियाणा में किसी मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश करने का यह पहला मौका है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य का बजट डेढ़ लाख करोड़ का हो सकता है, पिछला बजट 1.32 लाख करोड़ का था। बता दें कि भाजपा और जेजेपी गठबंधन सरकार का यह पहला बजट है। ऐसे में दोनों दलों के न्यूनतम साझा कार्यक्रम को भी इस बजट में प्राथमिकता दी जाने की संभावना है। भाजपा ने इस बार अपने घोषणा पत्र में सूबे की जनता से लगभग 200 वादे किए हैं, वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने भी जनता के बीच जाकर 150 वादे किए हैं। दोनों राजनीतिक दलों ने इन वादों को पूरा करने के लिए न्यूनतम संयुक्त साझा कार्यक्रम तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button