ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
टेक्नोलॉजी

कश्मीर में Uber से अब सिर्फ टैक्सी नहीं… बुक होगी डल लेक में ‘शिकारा’ राइड भी

अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं, तो अब आपका मजा दोगुना होने वाला है. ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस उबर ने भारत में अपनी पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू कर दी है. अब अगर आपको कश्मीर की मशहूर डल लेक में शिकारा राइड का मजा लेना है, तो आप इसकी बुकिंग भी उबर की ऐप से ही कर पाएंगे.

उबर का कहना है कि उसने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में इस तरह की पहली सर्विस शुरू की है. अब श्रीनगर घूमने आने वाले पर्यटकों को यहां टैक्सी बुकिंग के साथ-साथ शिकारा में घूमने के लिए उसकी बुकिंग करना भी आसान हो जाएगा.

तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम

उबर की शिकारा बुकिंग सर्विस को लेकर कंपनी के इंडिया और दक्षिण एशिया प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह का कहना है कि उबर शिकारा सर्विस असल में परंपरा और तकनीक का अनोखो संगम है. यहां आने वाले पर्यटक शिकारा राइड के लिए आसानी से बुकिंग कर सकेंगे. कंपनी को खुशी है कि वह कश्मीर के पर्यटन को बढ़ाने के साथ-साथ अपने प्लेटफॉर्म पर ये सर्विस शुरू करके यात्रियों को अनोखा एक्सपीरियंस देने जा रही है. उबर इंडिया के प्रवक्ता ने ये भी स्पष्ट किया कि एशिया में इस तरह की ये पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस है.

कैसे मिलेगी Uber App पर ये सर्विस?

कंपनी ने अभी अपने प्लेटफॉर्म पर लिमिटेड ‘शिकारा’ को ऑनबोर्ड किया है. धीरे-धीरे इसमें और शिकारा राइडर्स को शामिल किया जाएगा. यूजर्स को उबर ऐप पर शिकारा बोट का एक आइकन दिखेगा. वह सरकार द्वारा तय रेट्स पर शिकारा राइड को बुक कर पाएंगे. कंपनी का कहना है कि उबर इसके लिए शिकारा राइडर्स से कोई कमीशन चार्ज नहीं करेगी, बल्कि पूरी राशि शिकारा ओनर को ट्रांसफर कर दी जाएगी.

उबर का कहना है कि सुबह 10 से शाम 5 बजे के लिए एक बार में एक घंटे के लिए शिकारा राइड बुक की जा सकेगी. ये शिकारा डल लेक पर शिकारा घाट नंबर-16 पर मिलेगी. एक बार में 4 यात्री इसमें सफर कर सकते हैं. वहीं उबर शिकारा राइड को 15 दिन से लेकर 12 घंटे पहले तक बुक किया जा सकता है.

इटली के वेनिस में मिलती है ऐसी ही सर्विस

भारत में भले उबर की ये पहली वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस हो. लेकिन यूरोप के कुछ देश में वह इस तरह की सर्विस देती है. इसमें इटली के वेनिस शहर में चलने वाली परंपरागत बोट राइड शामिल है. अगर भारत में ये सर्विस अच्छा रिस्पांस देती है, तो कंपनी इसका विस्तार भी कर सकती है.

Related Articles

Back to top button