ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

NZ v IND 2nd Test Day 2: भारत की दूसरी पारी 40-2, क्रीज पर कोहली और पुजारा, 47 रन की बढ़त

क्राइस्टचर्च: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निणार्यक मुकाबला क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। वही दूसरी पारी में टीम इंडिया 2 विकेट पर 40 रन बना लिए है 47 रन की लीड भी हासिल कर ली है। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने चार, जसप्रीत बुमराह ने तीन, रविंद्र जडेजा ने दो जबकि उमेश यादव ने एक विकेट चटकाया। न्यूजीलैंड की ओर से टाम लैथम ने 52 जबकि काइल जैमीसन ने 49 रन बनाए।

पहले टेस्ट में 10 विकेट से हारने के बाद दूसरे मैच में भारत ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां अपनी पहली पारी में ऑल आउट होकर 242 रन। भारत की तरफ से पृथ्वी शाॅ (54), चेतेश्वर पुजारा (54) और हनुमा विहारी (12) ने अर्धशतक जमाए जबकि कप्तान विराट कोहली एक बार फिर नाकाम साबित हुए और मात्र 3 रन ही बना पाए। वहीं न्यूजीलैंड की पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं।

बता दें कि युवा पृथ्वी शाॅ के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन लंच तक शनिवार को यहां दो विकेट पर 85 रन बनाए। विराट कोहली ने फिर से टास गंवाया और भारत को घसियाली पिच पर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। भारतीय बल्लेबाजों विशेषकर शाॅ  ने अच्छे शाट खेले और 64 गेंदों पर 54 रन बनाए जिसमें आठ चौके और नील वैगनर पर लगाया गया छक्का भी शामिल है। वह अर्धशतक पूरा करने के बाद हालांकि पवेलियन लौट गए। काइल जैमीसन की ओवर पिच गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में उन्होंने दूसरी स्लिप में खड़े टॉम लैथम को कैच दिया जिन्होंने एक हाथ से बेहतरीन कैच लिया।

लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 15 और कोहली तीन रन पर खेल रहे थे। भारत ने पहले सत्र में 23 ओवरों में 3.69 की दर से रन बनाये जो कि खिलाड़ियों की अपनी मानसिकता बदलने का संकेत है जैसा कि कोच रवि शास्त्री चाहते थे। मयंक अग्रवाल (सात) ने एक डीआरएस गंवाया क्योंकि ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर वह साफ पगबाधा आउट थे। शाॅ और पुजारा के बीच 50 रन की साझेदारी में मुंबई का युवा सलामी बल्लेबाज ही हावी रहा। उन्होंने टिम साउदी और कोलिन डि ग्रैंडहोम पर कुछ आकर्षक ड्राइव लगाए। गेंद में उछाल से शॉट लगाना आसान था और साव के फुटवर्क में भी सुधार देखने को मिला जिससे उन्हें कवर ड्राइव करने में मदद मिली। वैगनर नयी कूकाबूरा गेंद का खास उपयोग नहीं कर पाये और साव ने उनके बाउंसर को हुक करके छह रन के लिए भेजा।

टीमें इस प्रकार है :

भारत : पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम, टॉम ब्लंडेल, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वॉर्नर, ट्रेंट बोल्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button