ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

US लौटकर भी India में ही खोए ट्रंप, बोले- मोदी महान, वहां एक लाख लोग थे यहां 15 हजार

लॉस एंजिलिसः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेशक भारत दौरे के बाद अपने देश लौट गए हैं लेकिन वे अब भी भारत की यादों में खोए लग रहे हैं। अमेरिका वापसी के बाद चुनावी उनकी चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है। अपनी पार्टी रिपब्लिकन की ऐसी ही एक रैली के दौरान ट्रंप ने गुजरात दौरे का जिक्र किया। इतना ही नहीं वह अपनी ही जनता के सामने यह कहने से नहीं चूके कि भारत में उनके स्वागत में लाखों की संख्या में लोग आए थे, लेकिन इस रैली में कम हैं। रैली में ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की ।

ट्रंप ने शनिवार को दक्षिणी पूर्वी अमेरिकी राज्य के दक्षिण कैरोलिना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक महान व्यक्ति हैं, जो अपने देशवासियों से प्यार करते हैं। साथ में उन्होंने कहा कि भारत में उनके स्वागत में लाखों की संख्या में लोग आए थे, लेकिन इस रैली में कम हैं। ट्रंप ने भारत के मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ को संबोधित करने को लेकर कहा कि भारत दौरे के बाद से वह अब भीड़ को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होते हैं। उन्होंने कहा वे मोदी महान नेता हैं, उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। भारत जाना मेरे लिए सार्थक रहा।

रैली में कम लोग होने पर ट्रंप ने कहा कि मुझे आपसे यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा लेकिन भारत में एक लाख से ज्यादा सीट वाला स्टेडियम था। जो कि पूरा भरा हुआ था। वह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। पीएम मोदी मेरे साथ थे, बहुत अच्छे इंसान हैं, जिन्हें भारत में काफी प्यार मिलता है। उन्होंने आगे कहा, यहां भी भीड़ अच्छी है, लेकिन मैं ऐसी जगह से लौटा हूं जहां एक लाख लोग थे। यहां कितने होंगे? 15 हजार? ऐसे में उत्साह आना मुश्किल होता है। भारत में जुटी भीड़ के सामने कहीं और की भीड़ देखकर उत्साह आना मुश्किल है।

अमेरिका की जनसंख्या भारत के मुकाबले बेहद कम है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं भारत जाने के बाद अब भीड़ के बारे में फिर से उत्साहित नहीं हो सकता। मुझे इस भीड़ से प्यार है। मुझे वह भीड़ भी पसंद है। आपको बता दें कि उनके पास बहुत प्यार है… उनके पास एक महान प्रेम है। उनके पास एक महान नेता है, और उनके पास इस देश के लोगों के लिए प्रेम है। यह वास्तव में एक सार्थक यात्रा थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button