ब्रेकिंग
Lemon Storage Tips: नींबू को स्टोर करने का गजब तरीका; 3 हफ्ते तक नहीं खरीदने की पड़ेगी जरूरत Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात; बागी सांसद भी दिल्ली ... UP Weather Tragedy: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, 24 घंटे में 24 मौतें; अगले 48 घंटों के लिए फिर अलर... Kanpur Lamborghini Case: पुलिस ने दाखिल की 180 पन्नों की चार्जशीट; हादसे के वक्त शिवम ही चला रहा था ... BSP Election Results: आकाश आनंद का नहीं चला जादू; 3 राज्यों में फिर खाली हाथ रही बसपा, वोट शेयर में ... Saharanpur News: रिश्वत लेते राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार; पहले लिए 3 लाख, फिर मांग रहा था मंथली Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार; यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें एमपी-राजस्था... Tamil Nadu Election Results 2026: 1 वोट से हार गए मंत्री पेरियाकरुपन्न; टीवीके के श्रीनिवास सेतुपति ... Bengal Election 2026: SIR में 91 लाख नाम कटने का किसे हुआ फायदा? उन 20 सीटों का रिजल्ट जहाँ हुई सबसे... Bengal Election 2026: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर 24 घंटे बाद भी सस्पेंस; TMC-BJP में कांटे की टक्कर, ...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button