ब्रेकिंग
पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक घनी धुंध और ठंड बढ़ने का अलर्ट शादी के सीजन में ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, जालंधर में सोने और चांदी की कीमतों में दर्ज की गई गिराव... गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुग्राम में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दलों के करतबों औ... फरीदाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लिंकिट से मंगवाया सीलिंग फैन तो पैकेट खोलने ... हरियाणा के सिरसा में वाहन पार्किंग निर्माण में कथित धांधली का मामला आया सामने, कांग्रेस विधायक गोकुल... हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर बदलने वाले अनिल विज के कार्यकाल को किया गया याद, पूर्व निजी सचि... चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की नई पहल, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और बीप... हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी आर्थिक राहत, छठे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते... पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता फूल चंद मुलाना, पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी ग... पंचकूला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के घर से 1.86 कर...
मध्यप्रदेश

बेटे की चाह में हैवान बना पति, पत्नी को करंट लगाकर की मारपीट

छतरपुर : छतरपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला ने अपनी वेदना बताते हुए कहा कि बेटे की चाह में उसका पति और सास उस पर अत्याचार कर रही है। महिला का आरोप है कि पिछले दिनों पति और सास ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसे करंट भी लगाया। महिला का कहना है कि प्रताड़ना की शिकायत थाने में की गई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ऑफिस में आवेदन देकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एसपी ने महिला थाना पुलिस को प्रकरण की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित महिला पूजा यादव ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व उसका विवाह भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरीखेरा निवासी शिवप्रताप यादव के साथ हुआ था। विवाह के 6 माह बाद वह गर्भवती हुई और इसके 9 माह बाद उसने पुत्री को जन्म दिया था। पूजा के मुताबिक उसके पति शिवप्रताप को बेटे की चाह थी तथा पुत्री पैदा होने से उसका व्यवहार बदल गया। शिवप्रताप किसी अन्य लड़की से बात करने लगा था, जब पूजा को इस बारे में जानकारी मिली तो उसने अपनी सास राजाबेटी से शिकायत की, जिस पर राजाबेटी ने शिवप्रताप को डांट लगाई। पूजा का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पिछले दिनों शिवप्रताप ने उसके साथ पहले मारपीट की और इसके बाद करंट लगाकर प्रताड़ना दी।

पूजा का कहना है कि मारपीट के बाद जब वह उक्त घटना अपने मायके वालों को बताना चाह रही थी तो पति शिवप्रताप एवं सास राजाबेटी ने उसे रोका था, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो दोनों ने फिर से उसके साथ मारपीट कर दी। पूजा ने बताया कि घटना की शिकायत उसने भगवां थाना में की थी लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पूजा की शिकायत सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना पुलिस को प्रकरण की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button