ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

चोरों ने अब तक कितना लौटाया पैसा? खाली कर दिए थे बैंक के 42 लॉकर

यूपी के लखनऊ के चिनहट इलाके के आईओबी के 42 लॉकर तोड़कर करोड़ों की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी पकड़ लिए गए हैं और उनसे माल भी बरामद हो गया है. हालांकि इस घटना से उन तमाम लोगों की नींद उड़ गई है जिनके ज्वेलरी और कीमती सामान बैंक लॉकर में हैं. बैंक लॉकर में भी सुरक्षा की कोई न तो गारंटी है और न ही लूट या चोरी होने के बाद आपको आपके ज्वेलरी और कीमती सामान की पूरी रकम ही मिल पाएगी.

पुलिस ने बैंक चोरी में कल 3 लाख कैश,1889 ग्राम सोना, 1240 ग्राम चांदी के जेवर, तमंचा बरामद किया. वहीं आज 11 किलो चांदी के जेवरात और 4 किलो 93 ग्राम सोना बरामद किया. वहीं पुलिस मुठभेड़ में एक लखनऊ एक गाजीपुर का आरोपी मारा गया जबकि एक घायल है.

2 लुटेरे अभी भी हैं फरार

घायल बदमाश सहित पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 लुटेरे फरार बताए जा रहे हैं. ये सभी आरोपी बिहार के हैं. चिनहट थाने में इंडिया ओवरसीज बैंक में हुए लूट के मामले में डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि कल तीन लुटेरों को मुठभेड़ में पकड़ लिया गया है. उन्होंने बताया मौके से बलराम कुमार निवासी भागलपुर, कैलाश बिंद निवासी भागलपुर, को गिरफ्तार किया गया है.

कुल 7 लोगों ने की थी लूट

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने इंडियन ओवरसीज बैंक मटियारी में दीवार तोड़कर बैंक के अंदर घुसकर लाॅकर तोड़कर कीमती जेवरात व नगदी लूटे थे. साथ ही बताया कि कुल 7 लोग साथ लूट के दौरान थे. तीन को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि चार फरार लुटेरों में से आज दो एनकाउंटर मारे में गए है. उन्होंने कहा कि बिहार के असरगंज में रहने वाला आरोपी सोबिन्द का लखनऊ के किसान पथ पर एनकाउंटर हुआ. वहीं बिहार के मुंगेर का रहने वाला आरोपी सनी दयाल गाजीपुर जिले में एनकाउंटर में मारा गया. हालांकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं.

बैंक प्रबंधन ने उन सभी लोगों से उनके सामान की लिस्ट मांगी है जिनके लॉकर से लूट हुई है. सबको आश्वस्त किया गया है कि उनका कीमती सामान और ज्वेलरी उनको वापस मिलेगी.

Related Articles

Back to top button