ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
गुजरात

वडोदरा: हेलीकॉप्टर झूले में थे सवार, चलते-चलते खुला दरवाजा और नीचे गिर गया बच्चा

गुजरात के वडोदरा में लगे मेले में हादसा हो गया. यहां चलते हेलीकॉप्टर झूले की सवारी से बच्चा गिरकर घायल हो गया. उसे चोट आईं हैं. इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस सवारी में कई बच्चे सवार थे, जिसमें हेलीकॉप्टर के आकार के घेरे तेजी से घूम रहे थे, जिसके कारण उसका दरवाजा खुल गया और बच्चे नीचे गिर गए. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

मेले में कई झूले लगे थे. इनमे सवारी हेलीकॉप्टर भी था. इसके घेरे ग्रिल के दरवाजों से बंद थे. हालांकि, सवारी के तेज गति से घूमने के दौरान कई दरवाजों के ताले खुल गए. कुछ बच्चे बाहर लटके हुए दिखाई दिए, जबकि एक बच्चा नीचे गिर गया और उसे मामूली चोटें आईं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार

वडोदरा के मांजलपुर में आयोजित आनंद मेले में यह हादसा हुआ. हादसे में एक लड़की घायल हुई है. घटना उस वक्त हुई जब सवारी गाड़ी का दरवाजा खुल गया. समय रहते सवारी रोकने से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मेला बंद करा दिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि सवारी की सुरक्षा में लापरवाही के कारण यह घटना हुई है.

मिनी हेलीकॉप्टर झूले में सवार थे 12 बच्चे

मेला देखने के लिए लोग आए थे. बच्चे झूले और ने मिनी हेलीकॉप्टर की सवारी का लुत्फ उठा थे, तभी अचानक सवारी में बैठे कुछ बच्चों के केबिन का ताला खुल गया. चल रहे हेलीकॉप्टर राइड का दरवाजा खुलते ही 2 से 3 बच्चे नीचे गिर गए, जिसमें एक बच्ची घायल हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लीना पटेल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. इसके अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. इस सवारी में करीब 12 बच्चे सवार थे. सौभाग्य से, एक बड़ी आपदा टल गया.

Related Articles

Back to top button