ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
राजस्थान

उनको माफी मांगनी चाहिए…. अर्जुन राम मेघवाल के मीरा बाई पर दिए गए बयान पर छिड़ी सियासत, कांग्रेस ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. शिरोमणि मीरा बाई को लेकर दिया गया बयान उन पर भारी पड़ गया है. राजपूत समाज उन से खासा नाराज है और उनके बयान के लिए उन से माफी मांगने की मांग की जा रही है. अब इस मामले ने सियासी रूप ले लिया है और कांग्रेस ने भी अर्जुन राम मेघवाल को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, मेघवाल को माफी मांगनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 23 दिसंबर को राजस्थान के सीकर जिले के पिपराली स्थित श्रीश्याम गौशाला की स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे. इसी दौरान मेघवाल ने मीरा बाई का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, मीरा मेड़ता में जन्मीं और उन्होंने शादी चित्तौड़गढ़ में की. हम इतिहास में ऐसा पढ़ते हैं कि मीरा को उनके पति ने परेशान किया जबकि ये सही नहीं है. मीरा बाई के पति तो सिर्फ एक साल ही जिंदा रहे, फिर उनकी मृत्यु हो गई. इसके बाद उनके देवर राणा ने मीरा से शादी करने के लिए कहा. बस यहीं से झगड़ा शुरू हुआ. इसी के साथ इतिहास का जिक्र करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, कई बार इतिहास में बातों का उल्लेख होता है, लेकिन उसमें संशोधन भी हमें ही करना पड़ता है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम ने भक्त शिरोमणि भगवान कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मीरा बाई, जिनकी भक्ति का चर्चा पूरी दुनिया में मशहूर है. वो भक्ति में लीन होकर भगवान कृष्ण की मूर्ति में समा गई थी, ऐसी भक्त शिरोमणि मीरा के लिए बहुत ही गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है.

कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इतिहास को तोड़- मरोड़ कर पेश किया है. यह बहुत बड़ा पाप है, घमंड में बीजेपी के मंत्री अर्जुन राम ने यह किया है, उनको माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा, पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया था, अब इन्होंने भक्त शिरोमणि मीरा का अपमान करके महा पाप किया है, इसका परिणाम सुदर्शन चक्र वाला इनको देगा.

“धर्म, भक्ति, संस्कृति का अपमान”

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जो भाषा बोली है वह देश के धर्म, संस्कृति और भक्ति का अपमान है. उन्हें यह समझना पड़ेगा कि क्षत्रिय धर्म में विधवा होने के बाद या तो महिलाएं जोहर कर लेती थी जैसे महारानी पद्मिनी ने 16000 महिलाओं के साथ किया या भक्ति में सती हो जाती थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतिहास को हम ठीक करेंगे उन्हें खुद को ठीक करना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो कहा है भक्त शिरोमणि मीरा के लिए वह बिल्कुल गलत है उन्हें खुद को सुधारना चाहिए!

Related Articles

Back to top button