ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
खेल

न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद विराट कोहली बोले, रिषभ पंत को बहुत मौके मिल चुके हैं

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद विराट कोहली की कप्तानी और उनके लिए फैसलों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। दो मैचों की सीरीज में कोहली बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे साथ ही टीम चयन भी सटीक नहीं रहा। अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जगह रिषभ पंत को मौका देने पर भी आलोचकों ने सवाल उठाया।

भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली थी जबकि दूसरा मुकाबला 7 विकेट से गंवाया। न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज जीतकर भारत की क्लीन स्वीप किया। दूसरे मुकाबले के बाद कोहली ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और रिषभ पंत को मौका दिए जाने पर भी सफाई दी

कोहली ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर घरेलू मुकाबलों तक हमने उनको बहुत सारे मौके दिए हैं। फिर इसके बाद कुछ वक्त के लिए वो बिल्कुल भी नहीं खेले इसके बाद उन्होंने वाकई अपने आप पर बहुत काम किया। आपको इस बात का पता होना चाहिए कि कब किसी और को मौका दिए जाने के लिए सही वक्त होता है। अगर आप लोगों को समय से पहले ही धकेलेंगे तो वो अपना आत्मविश्वास खो सकते हैं।”

“हम सबने मिलकर एक साथ काफी बुरा प्रदर्शन किया। मैं उनको अकेले ही जिम्मेदार ठहराने में विश्वास नहीं रखता। हम इस बात की जिम्मेदारी एक ग्रुप होने के नाते साथ उठाते हैं फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी एक टीम हैं।”

“मुझे नहीं लगता है कोई भी अपनी जगह को टीम में हल्के में लेता है। हमने टीम में ऐसा ही माहौल तैयार किया है। लोगों को जिम्मेदारी निभाने और कठिन परिश्रम करने को लिए कहा गया है। इसका फायदा होता है या नहीं यह एक अलग बात है। इसके बाद आप टीम के खिलाड़ियों के साथ बात करते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button