ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

घरेलू हिंसा को लेकर बोले ‘थप्पड़’ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, ‘इसके लिए महिलाएं भी जिम्मेदार’

नई दिल्ली। तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ को पर्दे पर रिलीज हुए करीब 3 दिन हो चुके हैं। फिल्म को कई लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोग इस फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये फिल्म समाज में गलत संदेश देने वाली फिल्म है। इस तरह की फिल्म से समाज टूट जाएगा। इस तरह की प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

अनुभव सिन्हा ने थप्पड़ के मुद्दे को लेकर कहा,  ‘कहीं न कहीं महिलाएं परिवार में एकजुटता बनाए रखने के लिए जो कुछ सहती हैं, उसके लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं। जहां महिलाओं को आत्मसम्मान सहित कई चीजों के साथ समझौता करना पड़ता है। देखिए, हिंसा उस वक्त सामान्य हो जाती है, जब लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं।”

अपना नजरिया रखते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, ‘अगर एक महिला के तौर पर आपको यह समझाया जाता है कि रिश्ते में इस तरह का अपमानजनक व्यवहार ‘चलता है’- क्योंकि वह इसे बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, वह इसे सामान्य कर देगी और वह अपनी आवाज कभी नहीं उठाएगी।  ऐसा सदियों से होता आ रहा है। ऐसे में एक थप्पड़ को न केवल स्वीकार कर लिया जाता है, बल्कि महिलाओं द्वारा इस सोच को आगे बढ़ाया भी जाता है।”

अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म के जरिए उन तमाम महिलाओं को एक मैसेज दिया है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होते हुए भी चुप रहती हैं। इस फिल्म में अनुभव सिंहा ने महिला के आत्मसम्मान और स्वाभिमान जैसी विषयों पर ध्यान केंद्रित किया है।

मालूम हो कि अनुभव सिंहा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पावेल गुलाटी, दीया मिर्जा, राम कपूर, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आजमी और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा सराहना मिल रही है। फिल्म के मुद्दे के साथ-साथ तापसी पन्नू की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button