ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

मोदी के ऐलान से सोशल मीडिया यूजर्स शॉक्ड, पीएम से अपील- सर प्लीज ट्विटर न छोड़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जैसे ही 8.56 मिनट पर चौंकाने वाला ट्वीट कर कहा कि आने वाले रविवार को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सभी सोशल साइट्स से हटने का विचार कर रहा हूं। आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा।’ पीएम मोदी ने रात जैसे ही इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी, ट्विटर पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने उनसे अनुरोध करते हुए कहा है कि वो ऐसा ना करें। वहीं कई लोगों ने यह भी कहा है कि आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।

जाहिर है सोशल साइट्स पर पीएम मोदी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। केवल ट्विटर पर उनके 5 करोड़ 33 लाख फॉलोअर्स हैं। द स्किन डॉक्टर नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, कितने रिट्वीट करूं जिससे कि आप यह विचार छोड़ देंगे।
PunjabKesari
अंकित जैन नाम के एक यूजर ने फिल्म कुछ-कुछ होता है का एक शॉट पोस्ट किया है और लिखा है तूसी ना जाओ।

नरेंद्र मोदी फैन नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मैं आपकी वजह से ही ट्विटर पर आया, आप ही एक मात्र कारण थे, और आज मेरा सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाला मोदी फैन पेज बन चुका है, सर प्लीज ट्विटर ना छोड़े, We Love You Modiji।’
PunjabKesari
गब्बर नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘आह, अब टिकटॉक पर फोकस रहेगा।’ व्योम श्रीवास्तव नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘सर जी, आपके भी एग्जाम आ गए क्या?’ सागर ने लिखा है, ‘नहीं हो पाएगा, मैं खुद तीन-चार बार कोशिश कर चुका हूं।’
PunjabKesari
जाहिर है पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ने का एक नया रास्ता तैयार किया है। जिसके बाद बाकी के राजनीतिक दलों ने भी उनके तरीके को अपनाया। आज के दौर में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है।

पीएम मोदी की सोशल साइट्स पर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके इस ट्वीट पर पिछले एक घंटे में 35 हजार लोगों ने कमेंट किया है, 19 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है और 57 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

बता दें, पीएम मोदी को फेसबुक पर लगभग साढ़े चार करोड़, इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 52 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं यूट्यूब पर पीएम मोदी को 45 लाख लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button