ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

एम्स के छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूदकर 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान विपिन साहू के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि साहू को ट्रॉमा सेंटर लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि साहू एम्स के 18 नंबर छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूद गया था। छात्रावास की प्रविष्टि पुस्तिका से पता चला कि सोमवार को साहू दो बार छात्रावास आया था।

पुलिस ने कहा कि साहू पहली बार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर और दूसरी बार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर छात्रावास आया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जहां से साहू ने छलांग लगाई उस स्थान से कुछ दवाइयां भी मिली हैं।

जांच में पता चला है कि साहू कोई डॉक्टर नहीं था बल्कि पास में स्थित एक दवा की दुकान में काम करता था। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपने मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसके कारण उसने (साहू) आत्महत्या करने का कदम उठाया। पुलिस ने साहू के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button