ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

ई-बाइक में ब्लास्ट…घर में लगी आग, 11 साल की बच्ची की मौत, छुट्टियों में आई थी ननिहाल

मध्य प्रदेश के रतलाम में ई-बाइक में हुए विस्फोट से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. ई-बाइक में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई. हादसा रात में हुआ. उस दौरान परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. मृतक लड़की अपने नाना के घर छुट्टियां मनाने आई थी. पुलिस के मुताबिक, परिवारवाले रात में ई-बाइक को चार्जिंग में लगाने के बाद सो गए थे. विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है. विस्फोट में ई-बाइक के परखच्चे उड़ गए. बगल में खड़ी स्कूटी और अन्य सामान भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे घर में आग लग गई. हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बड़ी मुश्किल से घर के अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला. धुंए के कारण दम घुटने से नाना के घर आई 11 साल की बच्ची की मौत हो गई.

विस्फोट के बाद लग गई घर में आग

विस्फोट की घटना रतलाम के पीएनटी कॉलोनी लक्ष्मणपुरा क्षेत्र की है. यहां रहने वाले भगवती मौर्य के घर में ई-बाइक विस्फोट हुआ है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात परिवार वाले घर में ई-बाइक को चार्जिंग पर लगाकर सो गए. देर रात करीब 2:30 बजे बाइक में इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि पूरे घर में आग लग गई. विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग परिवार को बचाने पहुंचे. बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. लेकिन घर में सो रही 11 वर्षीय बालिका की दम घुटने से जान चली गई. हादसे में घर दो अन्य सदस्य घायल हो गए. उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नाना के घर आई थी मृतक बच्ची

घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ई-बाइक को जांच के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक बच्ची की पहचान अंतरा चौधरी के रूप में हुई है. वह भगवती मौर्य की नवासी थी. सर्दी की छुट्टी होने पर अंतरा अपनी मां के साथ नाना के घर आई हुई थी. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Related Articles

Back to top button