ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

इंदौर में हथियारों का प्रदर्शन कर महिला और उसके साथियों ने मनाया जन्मदिन, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोशल मीडिया का ग़लत इस्तेमाल कैसे किया जाता है इसकी बानगी लगातार सामने आ रही है, कई बदमाश हथियारों के साथ प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर रील डालते हैं और क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाने की कोशिश करते हैं, एक ऐसा ही मामला लसूड़िया क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक महिला का जन्मदिन मनाया जा रहा था हथियार लहराए गए और तलवार व चाक़ू से केक काटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई की बात करने लगी।

आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहाँ पर एक महिला द्वारा अपना जन्मदिन मनाया जा रहा था। वहीं उसके आस पास कई बदमाश तलवार और चाक़ू लहरा रहे थे। महिला भी हाथ में तलवार लिए वीडियो शूट करवा रही थी और चाक़ू से केक काट रही थी जैसे ही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की बात कही है।

इस मामले में एसीपी आदित्य ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है ,जिसमें हथियार लहराए जा रहे हैं वह महिला खजराना क्षेत्र की रहने वाली है पर यह वीडियो लसूड़िया क्षेत्र की ओमेक्स सिटी के पास की जगह का बताया जा रहा है। एक महिला द्वारा केक काटा जा रहा है और उसके साथी हथियार लहराह रहे हैं इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है,  जितने बदमाशों के पास हथियार हैं सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button