ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

सरकार की कमियों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए सोशल मीडिया छाेड़ रहे हैं PM: मायावती

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने की खबरों के बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने तंज करते हुये कहा कि यह कदम वास्तव में उनकी पार्टी और सरकार की कमियों से जनता का ध्यान बंटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है।
PunjabKesari

मायावती ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ”पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया से पूरी तरह से अलग होने की कल की गई घोषणा काफी सुर्खियों में है। लेकिन लोग आशंकित हैं और उन्हें इनका यह कदम वास्तव में इनकी पार्टी व सरकार की कमियों पर से जनता का ध्यान बंटाने का एक और राजनीतिक स्वार्थ भरा प्रयास ही ज्यादा लगता है।”

वुमेन डे पर महिलाआें काे किया समर्पित
PunjabKesari

PunjabKesari

सोशल मीडिया छोडऩे की सोच रहा हूं
गाैरतलब है कि प्रधानमंत्री ने साेमवार काे ट्वीट कर कहा,  वह सोशल मीडिया छोडऩे के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को छोडऩे की सोच रहा हूं। इस बारे में आप सभी को आगे जानकारी दी जाएगी।

PunjabKesari

अकेले ट्विटर पर पांच करोड़ तैतीस लाख फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री के इस ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि फेसबुक और ट्विटर बड़ी संख्या में उनके काफी फॉलोअर्स है। श्री मोदी के ट्विटर पर पांच करोड़ तैतीस लाख और फेसबुक पर चार करोड़ सैतालीस लाख फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनके 45 लाख सब्सक्राइबर हैंं। ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद सबसे अधिक फॉलोअर्स श्री मोदी के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button