ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
बिहार

बायोमेट्रिक से लिया अंगूठे का प्रिंट और साफ कर दिए बैंक के 100 अकाउंट… अब परिवार समेत हो गया गायब

बिहार के भागलपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक ने 100 से ज्यादा खाताधारकों को 40 लाख रुपये का चूना लगा डाला. आरोपी सीएसपी संचालक ने हेराफेरी कर उनके खातों से रकम उड़ा दी. खाताधारकों के बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट लेकर अवैध तरीके से पैसे की निकासी कर ली गई. मामले का जब भंडाफोड़ हुआ तो सीएसपी संचालक प्रवीण कुमार मेहता कागजात लेकर फरार हो गया.

यह मामला नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीफ थाना क्षेत्र के चोरहर गांव से सामने आया है. मामले को लेकर परेशान खाताधारकों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. बीते दिन गुरुवार को दर्जनों खाता धारकों के साथ सीएसपी का एफआई समन्वयक रोशन कुमार खरीक थाना पहुंचा. उसने आरोपित सीएसपी संचालक प्रवीण के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करवाई है, जिसके बाद थाने में ग्राहकों की लिस्ट तैयार की गई है.

पत्नी भी करती मदद, सभी हुए फरार

इस मामले में पुलिस का कहना है की शिकायत पर जांच की जाएगी. घटना के बाद से सीएसपी संचालक प्रवीण कुमार मेहता अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है. शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी संचालक अपनी पत्नी अनीता देवी व परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग से बायोमेट्रिक अंगूठा प्रिंट लेकर अवैध निकासी की है. जमा की गई राशि का फर्जी रिसीविंग ग्राहकों को थमा दिया गया.

40 लाख रुपये का कर दिया घोटाल

सीएसपी संचालक ने खातों की राशि जांच करने के नाम पर अवैध निकासी कर ली. खाताधारकों के पैसे को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया. अब तक की जांच में लगभग 40 लाख से अधिक रुपए की अवैध निकासी की बात सामने आई है. आगे की जांच में हेरा फेरी की गई रकम के और भी बढ़ने का अनुमान है. घटना को लेकर खाता धारकों ने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में बैंक के कर्मियों की मिली भगत है.

उनका कहना है कि वह जब भी पासबुक अपडेट करने जाते थे कर्मचारी मशीन के खराब होने की बात करते थे, जिस वजह से खाता से हो रही निकासी का पता नहीं चल पाया. वहीं पीड़ित सदानंद पंडित ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे रखे थे. सब कुछ फाइनल हो गया था. रिश्तेदार बार-बार फोन कर रहे हैं. अब वह उन्हें जवाब नहीं दे प् रहे हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने कहा कि जांच की जा रही है. पीड़ितों को न्याय दिलवा जाएगा.

Related Articles

Back to top button