ब्रेकिंग
Supreme Court on Bihar Police: रिश्वत कांड में नया मोड़! चूहों ने निगले पैसे? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस... Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज...
टेक्नोलॉजी

Meta को CCI ने दिया अल्टीमेटम, क्या WhatsApp इंडिया में बंद कर देगी अपने कुछ फीचर्स?

भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. इसके हर एक अपडेट्स लोगों की नजर रहती हैं. हाल ही में व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा को कॉम्पिटीशन रेगुलेशन के फैसले का सामना करना पड़ा. इसके कारण मेटा को व्हाट्सएप यूजर्स का डेटा शेयर करने से रोक दिया गया. रॉयटर्स के अनुसार, मेटा भारत में कुछ फीचर्स को वापस ले सकता है. कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मेटा पर व्हाट्सएप के डेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करने पर पाबंदी लगाई है. इससे मेटा को पर्सनलाइज्ड एड देने में मुश्किल हो सकती है.

गलत तरीके से यूजर्स का डेटा किया इस्तेमाल

CCI ने नवंबर में एक रिपोर्ट जारी की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि मेटा ने गलत तरीके से यूजर्स का डेटा इस्तेमाल किया है. मेटा ने व्हाट्सएप यूजर्स को एक नई प्राइवेसी पॉलिसी एक्सेप्ट करने के लिए मजबूर किया था. इस पॉलिसी के तहत यूजर्स का डेटा मेटा के साथ ज्यादा शेयर किया जा रहा था. इसके कारण, CCI ने मेटा पर 24.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया और पांच साल तक डेटा शेयरिंग पर रोक लगा दी.

डेटा शेयरिंग पर लगाया रोक

अब मेटा इस फैसले को चुनौती दे रहा है. कंपनी ने अदालत में कहा कि व्हाट्सएप और मेटा के बीच डेटा शेयरिंग पर रोक लगाने से पर्सनलाइज्ड एड देने में दिक्कतें आएंगी. मेटा का कहना है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सही तरीके से यूजर्स को टारगेट करने में परेशानी होगी. मेटा ने यह भी कहा कि उसकी डेटा शेयरिंग पॉलिसी से डेटा कलेक्शन नहीं बढ़ा है, बल्कि यह फीचर्स को बेहतर तरीके से इंटीग्रेट करने में मदद करती है. हालांकि CCI ने इस बात से सहमति नहीं जताई.

CCI का कहना है कि व्हाट्सएप की पॉलिसी ने यूजर्स को यह शर्तें मानने के लिए मजबूर किया है. अब CCI चाहता है कि व्हाट्सएप यूजर्स को यह ऑप्शन मिले कि वे अपना डेटा मेटा के साथ शेयर करना चाहते हैं या नहीं.

Related Articles

Back to top button