ब्रेकिंग
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ... BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के ... Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध
मध्यप्रदेश

शर्मनाक: जबलपुर में टीचर की दरिंदगी, घर में घुसकर छात्रा से रेप; जहर भी पिलाया

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरू-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां एक टीचर अपने दो साथियों के साथ एक छात्रा के घर में घुसा और उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसे जहर पिला दिया.इस दौरान आरोपियों ने छात्रा के साथ बुरी तरह मारपीट भी की. इस घटना में छात्रा की मौत हो गई है. परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में बम का गांव का है.

पुलिस को दिए शिकायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी गांव के ही स्कूल में सरकारी शिक्षक रमाकांत यादव है. वह अपने साथियों छोटू ठाकुर, मनीष यादव और रानू ठाकुर के साथ मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. ये सभी आरोपी गांव के ही है और लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे. कहा कि बेटी की शिकायत पर आरोपी को कई बार समझाया भी गया. बावजूद इसके, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.

छात्र को खुद अस्पताल ले गए आरोपी

परिजनों के मुताबिक वारदात वाले दिन ये सभी आरोपी जबरन उनके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट और दरिंदगी की. इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी को कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया. इसके बाद आरोपी खुद उनकी बेटी को अस्पताल भी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में दुष्कर्म की बात साफ नहीं हुई है. इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उधर, घटना के बाद से ही ग्रामीणों में खूब आक्रोश है. ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रॉयल कराने और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button