ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

इंदौर में लीक हुआ लिक्विड अमोनिया से भरा टैंकर, पुलिस ने जाम किया रोड

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रविवार शाम को एक घातक कैमिकल ले जा रहे टैंकर में अचानक रिसाव हो गया. टैंकर में टॉक्सिक कैमिकल होने की वजह लोगों के आंखों में जलन की शिकायत हुई. वाहन चलाने वाले लोगों को भी जब समस्या होने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने टैंकर के रिसाव को बढ़ाया और कैमिकल को नष्ट करने की कवायद शुरू की है. साथ ही सड़क पर डायवर्शन भी लगाया है ताकि लोगों को समस्या न हो.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला आगरा-बॉम्बे हाईवे का है जहां पर राऊ, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र बाइपास रोड पर एक लिक्विड अमोनिया ले जा रहे टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया. रिसाव के बाद चालकों को आंखों में जलन की शिकायत होने लगी जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया. वहीं मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई.

पुलिस ने फिलहाल दोनों तरफ से डायवर्शन लगाया हुआ है ताकि लिक्विड अमोनिया की वजह से किसी को कोई परेशानी नहीं हो. पुलिस ने बताया कि लिक्विड अमोनिया से लोगों को इरिटेशन होती है और लोगों की आंखों में जलन की शिकायत भी हो सकती है. अगर यह प्योर फॉर्म में हो तो जानलेवा भी साबित हो सकती है. हालांकि टैंकर में जो लिक्विड अमोनिया जा रही थी वह 80 प्रतिशत डायल्यूटेड है जिसकी वजह से यह कम नुकसानदेह है.

टैंकर का रिसाव बढ़ाया गया

पुलिस ने बताया कि टैंकर के रिसाव को देखते हुए टैंकर को दोनों थानों के बीच ब्रिज पर ले जाया गया और वहां पर पूरे इलाके को आवाजाही के लिए बंद कर दिया. पुलिस ने बताया कि एक्सपर्ट्स को बुलाया गया जिन्होंने लिक्विड अमोनिया के रिसाव को बढ़ा दिया ताकि जल्द ही टैंकर खाली हो सके और उसे नष्ट किया जा सके. पुलिस फिलहाल मौके पर मौजूद है.

Related Articles

Back to top button