ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

कोरोना वायरस का खौफ, दिल्ली सरकार ने बंद की बायोमेट्रिक अटेंडेंस

नई दिल्ली: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के भारत में आने के बाद सरकार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने अपने विभागों में भी कोरोना से बचने के लिए अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक लगाने को मना कर दिया है। दिल्ली सरकार ने अपने विभागों, स्वायत्त निकायों (Autonomous bodies) दफ्तर में अपनी हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस फिलहाल के लिए नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के 29 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली सरकार ने अपने विभागों के कर्मचारियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति को भी हो सकता है इसलिए सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि एक-दूसरे से हाथ मिलाने और गले मिलने से बचे। साथ ही अपने हाथों को दिन में कई बार धोएं या सेनेटाइजर से साफ करें। चीन से शुरू हुए इस जानलेवा वायरस से अब तक वहां पर 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80,400 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button