ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

इंदौर में पकड़े गए 2 पेशेवर अपराधी, लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद

 इंदौर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चार लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। दोनों ही आरोपियों पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी विनोद मीणा के मुताबिक पिछले माह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के शिवालय कॉलोनी में एक नकबजनी की घटना हुई थी जिसमें लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी हुआ था। पूरे ही मामले में पुलिस ने एक टीम गठित की थी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे थे जिसमें दो आरोपियों की पहचान हुई थी लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे।

पूरे ही मामले में पुलिस ने दो आरोपी दीपक उर्फ बच्चा उर्फ भांजा निवासी शाहजहानाबाद भोपाल और मनीष पिता सुरेश सोनारे निवासी खुडेल को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। वहीं पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जिनके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button