ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

महाकुंभ में मची भगदड़ में परिवार से बिछड़ा बुजुर्ग दो दिन बाद लौटा घर, रोते-रोते बोला- पुण्य कमाने में जो यातनाएं सही, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा

प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान करने गए गुना जिले के खैजरा निवासी प्रेमनारायण कुशवाह घर लौट आए हैं। प्रेमनारायण के बड़े भाई ने एक दिन पहले कैंट थाने में उनके गुमशुदा होने की सूचना दी थी। इसी बीच रुठियाई रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जा रहे एक यात्री की मौत होने का समाचार है।

बताया जा रहा था कि प्रेमनारायण महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बिछड़ गए थे और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। हालांकि शनिवार को प्रेमनारायण गुना पहुंच गए और अपने परिवार से मिलते ही उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। बातचीत करते हुए लगातार भावुक हो रहे प्रेमनारायण ने बताया कि भगदड़ के दौरान उनका बैग नीचे गिर गया था। उसे उठाने के लिए वे झुके तभी उनके साथी आगे बढ़ गए। प्रेमनारायण ने एक दिन रेलवे स्टेशन पर बिताया, भीड़ की वजह से कई परेशानियां झेली और अंतत: झांसी के रास्ते गुना पहुंच गए हैं।

प्रेमनारायण कुशवाह के परिजन उन्हें कैंट थाने में लेकर पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने उनका हाल-चाल जाना और पूरी जानकारी एकत्रित की। गुना लौटने के बाद प्रेमनारायण कुशवाह जब महाकुंभ में स्नान के दौरान भीड़ की वजह से झेलनी वाली परेशानियों की चर्चा करते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। प्रेमनारायण ने बताया कि किसी को किसी की चिंता नहीं थी। जब भागे जा रहे थे। यही हाल रेलवे स्टेशन पर था, जहां वे 12 घंटे से ज्यादा बैठे रहे। ट्रेनें आती-जाती रहीं। बमुश्किल एक ट्रेन में किसी तरह घुस पाए और झांसी पहुंच गए। उन्हें इस बात की खुशी है कि महाकुंभ में वे शाही स्नान कर सकें हैं। लेकिन इस पुण्य को अर्जित करने में उन्होंने इतनी यातनाएं सही हैं, जो जीवनभर भुलाई नहीं जा सकेंगी।

Related Articles

Back to top button