ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
मध्यप्रदेश

ट्रक व कार की भिड़ंत… कार सवार पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, एक गंभीर

माकड़ोन/उज्जैन। माकड़ोन थाना क्षेत्र के ग्राम पाट में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रक व कार की भिड़ंत में कार सवार जयपुर के एक पुलिसकर्मी, निजी बैंक का रिकवरी एजेंट व कार चालक की मौत हो गई। जबकि हादसे में जयपुर निवासी अभिभाषक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे इंदौर रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला।

माकड़ौन टीआई प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि शनिवार दोपहर आगर रोड पर माकड़ोन थाना क्षेत्र के पाट में चकोर ढाबे के समीप ट्रक व कार एमपी 09 डब्ल्यूएन 9855 में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर होकर ट्रक में ही फंस गई।

इससे कार में सवार जयपुर के पुलिसकर्मी किशनलाल पुत्र रूपनारायण खटीक निवासी निमेड़ा फागी जयपुर राजस्थान, निजी बैंक का रिकवरी एजेंट शिवराज उर्फ चंद्रपालसिंह पुत्र कमलसिंह झाला निवासी ग्राम भैंसाखेड़ी घट्टिया व कार चालक प्रकाश पुत्र मांगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी महेश बाग कालोनी इंदौर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि हादसे में गोलू उर्फ रोहन टांक निवासी जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रोहन जयपुर में अभिभाषक है। उसे इलाज के लिए चरक अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

जेसीबी की मदद से निकाली ट्रक में फंसी कार

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार के एयर बैग खुलने के बाद भी उसमें बैठे लोगों की जान नहीं बच सकी। ट्रक में फंसी कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई थी। जिसके बाद उसमें फंसे घायल को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का यह भी कहना था कि कार का टायर फटने से वह असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई।

Related Articles

Back to top button