ब्रेकिंग
उत्तराखंड में भारी बारिश का तांडव: नैनीताल-अल्मोड़ा में रेड अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल बंद; पिथौरागढ़ ... अकाउंट्स में उत्कृष्ट उपलब्धि पर Dr. Indrajit Ghosh को मिला IFEA Awards-2026 सम्मान पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास...
पंजाब

पंजाब की मशहूर Market में भगदड़, इधर-उधर भागे लोग, देखें तस्वीरें

पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं अमृतसर के कोर्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक मशहूर प्लाईवुड बाजार में आज सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। यह दुकान तीन मंजिला थी और आग लगने के कारण दुकान ने बाकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह प्लाइवुड मार्केट थी, यहां लकड़ी का सारा काम होता था, जिसके चलते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरी मार्केट को राख कर दिया।

मौके पर खड़े लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया।  उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर की करीब 50 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिनसे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग से हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है, यह तो दुकानों के मालिक ही बता सकते हैं।

इस मौके पर दुकान के मालिक ने कहा कि हमें सुबह पता चला कि हमारी मार्केट में आग लग गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, लेकिन हमारा सारा सामान जलकर राख हो गया। अब आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button