ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

MP में परीक्षा बनी मजाक, छात्र बोले- ‘एक से डेढ़ हजार रुपये दिए हैं, तो नकल करेंगे ही…’

 रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट स्थित नेहरू स्मारक विश्वविद्यालय में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार को आयोजित पेपर निरस्त कराने की बात कह रहे हैं।

कहा कि उन्होंने भी भोज विश्वविद्यालय की ओपन परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल करते हुए वीडियो में देखा है। वहीं बहुप्रसारित वीडियो में विद्यार्थी कैमरे के सामने कह रहे हैं कि उन्होंने एक से डेढ़ हजार रुपये दिए हैं तो वे नकल तो करेंगे ही। विद्यार्थी किताब, मोबाइल रखकर नकल करते दिखे। दरअसल, एसएससी डिस्क्रीट मैथमेटिक्स की परीक्षा के लिए भोज मुक्त विश्वविद्यालय ने नेहरू स्मारक महाविद्यालय को केंद्र बनाया है।

यह था मामला

मंगलवार को चाकघाट के अशासकीय नेहरू स्मारक महाविद्यालय में भोज ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। कक्षा में मौजूद एक युवक ने मोबाइल से नकल कर रहे छात्रों का वीडियो बना लिया था।

जिसे बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस परीक्षा में 60 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। ओपन यूनिवर्सिटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 10 फरवरी से पांच मार्च तक आयोजित की जा रही हैं।

नकल करने लिए छात्रों ने दिए 1000 से 1500 रुपए

छात्रों वीडियो में बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन खुद नकल कराने की व्यवस्था करता है। परीक्षा दे रहे छात्रों ने ऑन कैमरा बताया कि प्रत्येक छात्र से 1 हजार से लेकर 1500 रुपए लिए जाते हैं।

60 परीक्षार्थी दे रहे थे परीक्षा

चाकघाट में भोज ओपन यूनिवर्सिटी की एमएससी की परीक्षा चल रही थी। इसमें 60 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अभी ओपन यूनिवर्सिटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 10 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जा रही हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने नईदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने भी परीक्षा हाल में विद्यार्थियों को नकल करते हुए वीडियो में देखा है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि क्लासरूम में मौजूद एक युवक ने मोबाइल से चीटिंग कर रहे छात्रों का वीडियो बना लिया था। जिसे बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Related Articles

Back to top button