ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

शिव मंदिर से आ रही थीं अजीब आवाजें, अंदर गए भक्त तो देखा फन निकाले बैठे थे ‘नागराज’; फिर जो हुआ…

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. जिले के नांदयाल कस्बे में श्री राम थियेटर के पास बने शिव मंदिर में अचानक रसेल वाइपर सांप निकल आया. मंदिर परिसर में सांप को देखकर लोग भयभीत हो गए और हड़कंप मच गया. ऐसे में मंदिर प्रशासकों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने महानंदी निवासी सांप पकड़ने वाले मोहन को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने पर सांप पकड़ने वाले मोहन तुरंत मौके पर पहुंच गए.

मोहन ने सांप को पकड़ने के लिए करीब एक घंटे तक की कड़ी मशक्कत की. हालांकि बाद में, सांप पकड़ने वाले ने मंदिर के एक कोने में सांप को देखा और बड़ी चतुराई से उसे एक थैले में बंद कर लिया. सांप को पकड़कर नल्लामाला जंगल में छोड़ा दिया गया. शिव मंदिर में रसेल वाइपर सांप निकलने से लोग के बीच एक चर्चा का विषय बन गया है.

सुनवाई के दौरान निकला सांप

हाल ही में महाराष्ट्र के मुंबई में एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक सांप निकल आया. कोर्ट में फाइलों के ढेर से सांप निकलने से कोर्ट रूम में अफरा तफरी मच गई. कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोग सांप के डर से इधर उधर भागने लगे. सांप निकलने की वजह से कुछ देर के लिए कार्यवाही भी बाधित रही और जज भी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए. इसके अलावा भोपाल में सचिवालय परिसर में एक आईएएस अधिकारी की कार के बोनट में सांप मिला था.

कार बोनेट पर निकला सांप

सांप को निकालने के लिए तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. ऐसे में टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद सांप को कार के बोनट से बाहर निकाला. कार में सांप देख मंत्रालय में हड़कंप मच गया है. सांप दिखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने गेट को पूरी तरह बंद कर दिया. जहरीला सांप करीब 4 घंटे गाड़ी में मौजूद था. सचिवालय परिसर के आस-पास घनी झाड़ियां और खाली जगहें हैं, जिसकी वजह से सांप या अन्य वन्यजीव आसपास दिख जाते हैं. SDRF टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

Related Articles

Back to top button