ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

महाराष्ट्र में कई सर्जन मौजूद,सरकार गिराने की कोशिश करने वालों होगा ऑपरेशन- राउत

मुंबई,। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान को लेकर भाजपा पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा ‘ भाजपा ने महाराष्ट्र में भी सरकार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुई। ऐसा कुछ भी यहां सफल नहीं हो सकता। यहां ऑपरेशन थिएटर में मेरे जैसे कई सर्जन बैठे हैं। अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा, तो उसका ही ऑपरेशन हो जाएगा।

राउत ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी की अगुवाई में महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है और कहा कि ‘मध्य प्रदेश का वायरस’ पश्चिमी राज्य में प्रवेश नहीं करेगा।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने की कगार पर

शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है। मंगलवार को  ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने की कगार पर है।

एक ऑपरेशन 100 दिन पहले फ्लॉप हो गया- राउत

राउत ने मराठी में ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र विकास अगाड़ी (MVA) सरकार के लिए चिंता का कोई कारण नहीं है। मध्य प्रदेश का वायरस महाराष्ट्र में प्रवेश नहीं करेगा। महाराष्ट्र की शक्ति अलग है। एक ऑपरेशन 100 दिन पहले फ्लॉप हो गया। महा विकास अगाड़ी ने बाईपास सर्जरी करके महाराष्ट्र को बचाया।

शिवसेना की अगुवाई वाली तीनों पार्टी की गठबंधन सरकार 28 नवंबर को सत्ता में आई

पिछले साल अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनावों के बाद, शिवसेना की अगुवाई वाली तीनों पार्टी की गठबंधन सरकार 28 नवंबर को सत्ता में आई थी, जब उसने मुख्यमंत्री पद को साझा करने के मुद्दे पर भाजपा का साथ छोड़ दिया था।

उद्धव सरकार को 165 से अधिक विधायकों का समर्थन

इससे पहले, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा के अजीत पवार ने 23 नवंबर को आचानक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। लेकिन, सरकार 80 घंटे से ज्यादा नहीं चली। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में, उद्धव सरकार को 165 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button