ब्रेकिंग
Nautapa 2026: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानिए सूर्य देव की प्रचंडता के इन 9 दिनों का धार्मिक महत्व Weight Loss Tips: चिया सीड्स को पानी में नहीं, इस चीज के साथ खाएं; तेजी से घटेगा वजन, एक्सपर्ट ने बत... Karnataka BJP President: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हलचल तेज; विजेंद्र को दोबारा मिल स... Rajasthan Cabinet Decisions: राजस्थान में पेंशनर्स को बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल ऐप से दे सकेंगे जीवन... Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन; कोर्ट में 1500 पन्नों ... UP Power Crisis: 'आईना उठाने से पहले खुद देखो'—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री क... Make in India: शिरडी में बनेगा निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स; हर साल तैयार होंगे 5 ला... Nuh Police Action: नूंह में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, ... Tejashwi Yadav Attack: 'महंगाई की मेलोडी पर NDA के पास नहीं कोई रेमेडी'; तेजस्वी यादव का पीएम मोदी प... Gorakhpur Cyber Fraud: गोरखपुर में फ्री फायर गेम की लत ने डुबोए ₹2.96 लाख; 11वीं के छात्र ने खाली कि...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button