ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
देश

बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस वालों के लिए RBI का बड़ा कदम, मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली- भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक को खत्म हुए काफी समय हो गया है। इस बैठक के बाद आरबीआई ने कई बड़े ऐलान किए हैं। आरबीआई के इन बड़े ऐलानों का सिलसिला अभी भी जारी है। सोमवार को आरबीआई ने बेसिक बचत और जमा (बीएसबीडी) खातों से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए खाताधारकों को कई सुविधाओं का तोहफा दिया है।

रिजर्व बैंक ने नियमों में किया बदलाव
रिजर्व बैंक के नियमों में बदलाव करने के बाद से अब बेसिक खाताधारक भी चेकबुक और अन्य सुविधाएं ले सकेंगे। साथ ही बैंक इन सुविधाओं के लिए खाताधारकों को कोई न्यूनतम राशि रखने के लिए नहीं कह सकते हैं। रिजर्व बैंक के नए नियमों के अनुसार अब खाताधारक हर महीने में कम से कम 4 बार धन की निकासी की सुविधा को भी पा सकेगें।

मिनिमम बैलेंस रखने नहीं होगा जरूरी
इन नए नियमों को जारी करते हुए रिजर्व बैंक ने सभी बैंको से कहा है कि इन नियमों में छूट का फायदा हर ग्राहक तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहिए। बता दें कि अभी इन खाताघारकों के चेकबुक जैसी अतिरिक्त सुविधा लेने पर बेसिक बचत खाता सामान्य खाते में बदल जाता है और ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस रखने के लिए बाध्य होना पड़ता है। साथ ही कई तरह के चार्ज भी देने पड़ते हैं।

जमा करने की नहीं होगी कोई सीमा
इन खाताधारकों को महीने में चार बार बिना शुल्क धन निकासी की सुविधा मिलेगी, जिसमें एटीएम से निकासी भी शामिल होगी। हालांकि, जमा करने की कोई सीमा नहीं रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button